Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में है घने कोहरे के आसार, IMD से जानें कड़ाके की ठंड पर बड़ा अपडेट..!

Published on: 24 December 2025
Aaj ka Mausam: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत! कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, लुढ़का तापमान

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से बर्फबारी भी दर्ज की गई है। जिससे मौसम शुष्क बन गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का मौसम बना हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक इंडो-गंगैटिक मैदानी क्षेत्रों यानी पंजाब से लेकर बिहार तक के इलाकों में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत में, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का चक्र बना हुआ है, जिसके कारण वहाँ हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत की मौसम स्थिति
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार से पूरे सप्ताह ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने तेज ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 27 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे रात और सुबह के समय दृश्यता कम रहेगी। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, गुरुग्राम में यह लगभग 8 डिग्री और नोएडा में लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नई दिल्ली में बुधवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आँकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। यहाँ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार 400 से ऊपर बना हुआ है और कई बार तो यह 500 के करीब भी पहुँच गया है।

कोहरे और ठंड का प्रभाव
देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम-मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता मात्र 500 मीटर तक दर्ज की गई है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

तापमान का हाल
पूरे देश, विशेषकर उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पंजाब के गुरदासपुर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में पड़ रही शीत लहर और घना कोहरा लोगों के स्वास्थ्य और यातायात दोनों पर असर डाल रहा है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी। अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनी रह सकती है।

Aaj Ka MausamAaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now