Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour: पुरूवाला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes Una News

Sirmour News: जिला सिरमौर के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला यमुना कंस्ट्रक्शन के पास हुए हादसे से जुड़ा है, जिसमें एक महिला को टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल चालक खेत में जा गिरा और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह केस अजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव किशन कोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज किया गया। बयान में बताया गया कि जब वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यमुना कंस्ट्रक्शन के पास एक महिला को घायल अवस्था में देखा। मौके पर मौजूद लोगों से पता चला कि काले रंग की हीरो सप्लेंडर मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी थी।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में गरजे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- सेल फॉर इंडिया की तरफ जा रही है सरकार

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। चालक की पहचान संगत सिंह (35) पुत्र राम दास, निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुरुवाला पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-शिलाई NH-707, 11 घंटे बहाली के बाद फिर अवरूद्ध हुआ
Nahan news todaySirmour Crime NewsSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now