Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने के बाद 40 वर्षीय कर्मचारी की गई जान

Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: Kullu News , Solan News Jwalamukhi Temple Incident

Solan News: जिला सोलन में एक व्यक्ति की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर सोलन को सूचना मिली कि उपचार के लिए लाए गए एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन कक्ष में व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। तस्दीक करने पर मृतक की पहचान नीरज शर्मा (40)पुत्र बीरू राम शर्मा निवासी गांव मेहतपुर, समीप आरटीओ बैरियर (ऊना) के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन और अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों की मौजूदगी में शव का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में कार्यरत था। 16 जनवरी की सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने सहकर्मी कर्मचारियों को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद सहकर्मी उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मृतक की मौत को लेकर किसी भी व्यक्ति ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News in HindiSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now