Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla: संविदा कर्मचारियों की इस मांग को सीएम सुक्खू ने सितंबर में पूरा करने दिया आश्वासन!

Shimla: संविदा कर्मचारियों की इस मांग को सीएम सुक्खू ने सितंबर में पूरा करने दिया आश्वासन!

Shimla News: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में गए दल ने संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं को रखा और साल में दो बार नियमित करने की पुरानी व्यवस्था फिर से शुरू करने की जोरदार मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी साल में सिर्फ एक बार नियमितीकरण होने से कर्मचारियों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च और सितंबर में दो बार नियमित करने की पुरानी प्रक्रिया बहाल की जाए। साथ ही 2 दिसंबर 2023 के बाद 2024 और 2025 में पात्र होने वाले कर्मचारियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यान से सुनीं और कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने सितंबर में होने वाले संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण को सितंबर में ही पूरा करने का आश्वासन दिया। महासंघ ने मुख्यमंत्री का समय देने और सकारात्मक सोच के लिए धन्यवाद जताया। कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का आश्वासन जल्द अमल में आएगा और उनकी लंबित मांग पूरी होगी।

इस मुलाकात में महासचिव भरत शर्मा, सचिव विजय ठाकुर, सबनेश कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग से नीलम, जनेश, राहत, एचआरटीसी से कार्तिक, अक्षय, नीतीश कुमार, आशीष, पशुपालन विभाग से रमेश, नितिन, दिनेश, पंकज, मनीष, जल शक्ति विभाग से शंकर, शिक्षा विभाग से प्रदीप, मयंक, बिजली बोर्ड से दिनेश, निखिल, रजत, कृषि विभाग से नवीन, रमन और विभिन्न विभागों के कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Newshimachal news cm sukhuShimla latest updateShimla Local NewsShimla Newsshimla news in hindiShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now