Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Silver Price Hike: चांदी ₹25,000 हुई महंगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; चेक करें आज का ताजा भाव

Silver Price Hike Today Silver Price Today: जानें देश के प्रमुख शहरों में ताजा रेट्स

Silver Price Hike: देश के प्रमुख शहरों में मंगलवार 27 जनवरी को सोने की कीमतों में मामूली बदलाव के साथ नई ऊंचाई दर्ज की गई। गुड रिटर्न्स के अनुसार, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,200 रुपये और 22 कैरेट 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,61,950 रुपये और 22 कैरेट 1,48,450 रुपये रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,100 रुपये और 22 कैरेट 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका।

कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,61,950 रुपये और 22 कैरेट 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट का दाम 1,62,000 रुपये और 22 कैरेट 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  भारत में Coinbase की धमाकेदार एंट्री! अब सीधे रुपये में खरीद-बेच सकेंगे क्रिप्टो, P2P की झंझट हुई खत्म

देश में सोने के भाव 

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
चेन्नई1,63,2001,49,600
मुंबई1,61,9501,48,450
दिल्ली1,62,1001,48,600
कोलकाता1,61,9501,48,450
बेंगलुरु1,61,9501,48,450
हैदराबाद1,61,9501,48,450
केरल1,61,9501,48,450
पुणे1,61,9501,48,450
वडोदरा1,62,0001,48,500
अहमदाबाद1,62,0001,48,500

घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी ने जोरदार उछाल दिखाया और नए रिकॉर्ड बनाए। MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट सोना करीब 4000 रुपये या 2.4% चढ़कर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। मार्च कॉन्ट्रैक्ट चांदी 25,000 रुपये से ज्यादा या 7.5% की छलांग लगाकर 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  Best upcoming NFO: निवेशकों के लिए सात नए विकल्प, इस हफ्ते लॉन्च हो रही हैं ये खास म्यूचुअल फंड स्कीम्स

यह तेजी ग्लोबल तनाव, सुरक्षित निवेश की मांग, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेड से ब्याज दर कटौती की उम्मीद से आई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना रिकॉर्ड के करीब है – अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1% चढ़कर 5,113.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंचा। डॉलर इंडेक्स में 0.10% गिरावट से दूसरे करेंसी वालों को सोना सस्ता पड़ रहा है।

Aaj Ki KhabrenGold-Silver Rate Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now