Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पुलिस हेल्पलाइन 112 पर आई शिकायत की जांच करने गए ASI पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला!

Kangra News: पुलिस हेल्पलाइन 112 पर आई शिकायत की जांच करने गए ASI पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला!

Kangra News: जिला कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी निभा रहे एक एएसआई पर हमला कर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर आई शिकायत की जांच के दौरान हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी नॉर्थ ज़ोन सौम्या सांबशिवन पुलिस थाना फतेहपुर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान एसपी कुलभूषण शर्मा और थाना प्रभारी पवन गुप्ता भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना फतेहपुर में 25 जनवरी की रात महिला ज्योती बाला, निवासी तुहाड़ पंचायत हटली ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए 112 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही जांच अधिकारी एएसआई इंद्र सिंह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता महिला का पति बुधी सिंह अचानक वहां पहुंचा और पीछे से एएसआई इंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कुल्हाड़ी एएसआई के सिर पर लग गई, जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों की तत्परता से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और 112 शिकायतों पर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now