Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल और पंचांग, किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Panchang: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। नक्षत्र चित्रा रहेगा। आज का दिन शूल योग में प्रवेश करेगा। दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 7 फरवरी 2026, दिन शनिवार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चित्रा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है, जबकि करण गर रहेगा। शुभ कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त प्रातः 08:31 बजे से 09:52 बजे तक तथा दोपहर 12:35 बजे से 04:39 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त 12:13 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल प्रातः 09:52 बजे से 11:13 बजे तक रहेगा, जबकि दिशाशूल पूर्व दिशा में है।

मेष: आज आराम करने और परिवार-दोस्तों के साथ समय बिताने की जरूरत है। जेब पर नजर रखें, जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। छात्र मोबाइल पर समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत का अच्छा समय है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय की सेवा करें।

वृष: खानपान पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय अच्छा रहेगा। घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर कोई शुभ कार्य हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत, जानिए मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाती रोक..?

मिथुन: कोई धन मांग सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों को नाराज न करें। कामकाज पर ध्यान दें। शाम को मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

कर्क: पेचीदा हालात में घबराएं नहीं, होश से काम लें। यात्रा हो सकती है। विलासिता पर खर्च हो सकता है। खानपान में संयम बरतें। व्यवसाय में लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

सिंह: अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार-नौकरी में मुनाफा। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना। यात्रा से थकान। ज्यादातर चीजें पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाले नारियल को पानी में विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Happy Ganesh Chaturthi Quotes & Wishes in Hindi: इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को दीजिए गणेश चतुर्थी की बधाई!

कन्या: कुछ अनचाही घटनाएं हो सकती हैं, शांत रहें। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। नए दोस्त बनेंगे। प्रेमी एक-दूसरे को समझेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

तुला: निराशावादी न बनें। आर्थिक रूप से मजबूत दिन है, धन कमाने के अवसर आएंगे। अचानक जिम्मेदारी आ सकती है। प्यार के क्षण मिलेंगे। थोड़ा तनाव और थकान भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक: मित्रों से सावधान रहें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिचितों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: भैरव जी के मंदिर में मदिरा चढ़ाएं।

धनु: बचाया हुआ धन काम आएगा। सामाजिक जीवन को नजरअंदाज न करें। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रियजन पर शक न करें। पुराने अधूरे काम पूरे करने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में बादाम विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Chandra Gochar: मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत..!

मकर: जज्बात और डर पर काबू पाने की जरूरत है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। माता-पिता को समझने का प्रयास करें। छोटे सहकर्मियों की सुनें। बेकार के काम में समय न गंवाएं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब का पौधा लगाएं।

कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: तांबे का सिक्का बहते पानी में विसर्जित करें।

मीन: पैसा कमाने के लिए जोश रहेगा। किसी को ठगने की कोशिश न करें। झगड़े से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम का समय अच्छा रहेगा। फालतू खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में दुर्गा पूजा करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Today's horoscope

Join WhatsApp

Join Now