Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शादी के एक हप्ते बाद ही सड़क हादसे ने छीन ली युवक की जिन्दगी

शादी के एक हप्ते बाद ही सड़क हादसे ने छीन ली युवक की जिन्दगी

शिमला|
चौपाल खदर सड़क पर एक पिकअप के दुर्घनाग्रस्त हो जाने से इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया| मिली जानकारी मुताबिक चौपाल खदर सड़क पर सोमवार सवा दो बजे के आसपास एक पिकअप गाड़ी नंबर HR69D-2646 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है ।

पिकअप में हादसे के दौरान दो युवक स्वार थे,जिनमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान ‘अंकेश’ लथटा 25 पुत्र रोशन लाल गांव कैदी तहसील नेरूवा जिला शिमला के तौर पर की गई है,और हादसे पंकज शर्मा 23 पुत्र मंगतराम शर्मा गांव शठावल केदी तहसील नेरूवा जिला शिमला घायल हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है की हादसे में काल का ग्रास बने युवक की अभी हाल ही में कुछ रोज पहले शादी हुई थी। ये हादसा खादर गांव से नेरूवा की और सेब की खाली पेटी को वापस नेरूवा ले जाते समय खादर से 2 किलोमीटर दुर पेश आया ।

नेरवा में स्विफ्ट भी गिरी,
वहीँ नेरूवा बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर क्लारा के पास गाड़ी नंबर HP08A 1356 स्वीफ्ट कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। स्विफ्ट कार में दो पुरुष व एक महिला स्वार थे। जो गांव क्लारा से नेरूवा की और जा रहे थे ।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now