Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब सस्ती और पावरफुल! बजाज लॉन्च करेगी 350cc पल्सर और डोमिनार, कम टैक्स से मिलेगी बड़ी राहत

Cheapest 350cc Bike in India 2026: GST में हुए संशोधन के बाद 350cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर बढ़े कर ने कंपनियों की चुनौतियाँ बढ़ा दी हैं। ऐसे में बजाज अब पल्सर, डोमिनार, KTM और ट्रायम्फ की 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइकों पर बड़ा दांव खेलने की
Published on: 12 February 2026
अब सस्ती और पावरफुल! बजाज लॉन्च करेगी 350cc पल्सर और डोमिनार, कम टैक्स से मिलेगी बड़ी राहत

Upcoming 350cc Bikes in India 2026: केंद्र सरकार द्वारा GST नियमों में बदलाव के बाद बजाज ऑटो ने अपनी रणनीति बदल ली है। कंपनी अब 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स पर जोर दे रही है। पल्सर और डोमिनार के नए 350cc वर्जन लॉन्च करने की तैयारी तेज है। इससे ग्राहकों को ज्यादा पावर वाली बाइक कम कीमत में मिल सकेगी।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बजाज की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर GST की दर 28% से घटाकर 18% करना है। कम टैक्स से इन बाइक्स की कीमतें घटीं और ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ गई। वहीं 350cc से ऊपर वाली बाइक्स पर टैक्स 31% से बढ़कर 40% हो गया है। इससे ग्राहकों पर बोझ बढ़ा है। बजाज ने अभी तक बढ़ी लागत खुद उठाई है, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं।

बजाज अब इसी समस्या से निपटने के लिए पल्सर और डोमिनार के 350cc मॉडल लाने पर काम कर रही है। मौजूदा पल्सर NS400Z और डोमिनार 400 में 373.3cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है। इसमें पावर 40 से 43 PS और टॉर्क 35 Nm मिलता है। नई 350cc बाइक्स में इसी इंजन को थोड़ा संशोधित करके इस्तेमाल किया जा सकता है। बोर को कम करके क्षमता 350cc से नीचे लाई जाएगी। पावर और टॉर्क में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन परफॉर्मेंस को अच्छा रखने के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

पल्सर NS400Z की कीमत अभी करीब 1.94 लाख रुपये और डोमिनार 400 की 2.40 लाख रुपये के आसपास है। 350cc वर्जन आने पर टैक्स कम होने से कीमत काफी घट सकती है। इससे इन बाइक्स की बिक्री बढ़ेगी और कंपनी की कुल सेल्स में अच्छा योगदान मिलेगा।

बजाज KTM और ट्रायम्फ के साथ भी 350cc मॉडल पर सोच रही है। KTM 390 सीरीज और ट्रायम्फ 400 सीरीज के नए वर्जन में भी यही 350cc इंजन इस्तेमाल हो सकता है। FY 2025-26 की तीसरी तिमाही में KTM और ट्रायम्फ की बाइक्स की बिक्री 30,000 यूनिट से ज्यादा रही। बढ़ा हुआ टैक्स लंबे समय तक संभालना मुश्किल है, इसलिए 350cc मॉडल इन ब्रांड्स के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch India

Join WhatsApp

Join Now