Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: जेल में हत्या के केस में सजा काट रहे कैदी ने ईंट से वार्डर और तीन साथियों को किया घायल!

Sirmour Crime News: हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब के रहने वाले अभिषेक राणा ने फरमान के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट कर दी।
Sirmour News: नाहन जेल में हत्या के केस में सजा काट रहे कैदी ने ईंट से वार्डर और तीन साथियों को किया घायल!

Sirmour News: सिरमौर जिला के नाहन में आदर्श केंद्रीय कारागार में एक कैदी द्वारा अन्य साथियों से मारपीट का मामला सामने आया है।  आरोपित कैदी ने ईंट से हमला करके जेल वार्डर समेत चार कैदियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना की पूरी जानकारी पुलिस और जेल प्रशासन से मिली है। बताया गया कि फरमान नाम का एक कैदी जमानत की जानकारी लेने के लिए जेल अधीक्षक के पास गया था। इसी दौरान हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब के रहने वाले अभिषेक राणा ने फरमान के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट कर दी। जेल के स्टाफ ने दोनों को अलग किया और उन्हें बैरक में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmaur Road Accident: पिकअप से टकराई बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान

लेकिन बैरक पहुंचते ही अभिषेक राणा ने फिर से गुस्सा दिखाया। इस बार उसने कैदियों आदिल राणा, हनुमंत और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर ईंट से हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में जेल वार्डर को भी चोटें आईं और तीन कैदी बुरी तरह घायल हो गए।

जेल प्रशासन ने तुरंत नाहन पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल वार्डर और तीनों कैदियों का मेडिकल जांच करवाया गया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अभिषेक राणा के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: कलयुगी बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, फिर थाने में लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई

जेल अधीक्षक भानू प्रकाश ने भी पुष्टि की कि पंजाब निवासी अभिषेक राणा, जो हत्या के केस में सजा काट रहा है, ने यह मारपीट की। जेल प्रशासन ने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है और अब कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour Crime News Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today Sirmour News Update

Join WhatsApp

Join Now