Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल में बेनामी जमीन घोटाले पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान- एसआईटी जांच कराएंगे, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई !

Himachal News Today: कालिया ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड से रिटायर एक पूर्व मुख्य सचिव गगरेट और अब गगल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी तरीके से जमीनें खरीद रहे हैं।
Himachal News: हिमाचल में बेनामी जमीन घोटाले पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान- एसआईटी जांच कराएंगे, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई !

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में चल रहे बेनामी जमीन सौदों के मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि गगरेट से जुड़े जमीन के बेनामी सौदों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि ऐसे गिरोहों पर बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल गगरेट से विधायक राकेश कालिया ने सदन में गगल हवाई अड्डे के आसपास हुई जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि एयरपोर्ट के लिए कितने लोगों को कितना मुआवजा दिया गया।

कालिया ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड से रिटायर एक पूर्व मुख्य सचिव गगरेट और अब गगल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी तरीके से जमीनें खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी व्यक्ति ने हिमाचल की सरकार गिराने की कोशिश में भी हाथ आजमाया। कालिया ने बताया कि गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड का एक मामला दर्ज है और इसमें भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  कर्ज में डूबे हिमाचल के लिए औषधि बनेगी भांग की खेती?

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधायक के आरोपों पर गंभीरता से जवाब देते हुए कहा कि पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राकेश कालिया से अपील की कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और दस्तावेजों की कॉपी उन्हें और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सौंप दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष और बुलंद हौसले से हासिल किया मुकाम, विजय रघुवंशी ने शिमला में DSP पद पर संभाला कार्यभार

सीएम ने कहा कि हिमाचल में ऐसे ‘यूपी कल्चर’ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जमीनों के बेनामी सौदों और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए तैयार है। इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई चर्चा से साफ है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now