Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DSP Sangrah: संगड़ाह के नए DSP सुनील राणा ने पदभार किया ग्रहण, श्री रेणुकाजी क्षेत्र की कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

Sirmour News: उन्होंने नशे के कारोबार, अवैध तस्करी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
Published on: 17 February 2026
DSP Sangrah: संगड़ाह के नए DSP सुनील राणा ने पदभार किया ग्रहण, श्री रेणुकाजी क्षेत्र की कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

DSP Sangrah: तीन माह से रिक्त चल रहे संगड़ाह डीएसपी (DSP) के पद पर सुनील राणा (Sunil Rana) ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। लंबे समय से खाली पड़े इस महत्वपूर्ण पद पर तैनाती से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जिला सिरमौर का संगड़ाह उपमंडल प्रदेश के दूरस्थ और संवेदनशील उपमंडलों में गिना जाता है। डीएसपी सुनील राणा इससे पहले एसडीआरएफ कांगड़ा में डीएसपी और एसडीपीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले राणा ने सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद एमएससी व बीएड की पढ़ाई की और इसके बाद पुलिस सेवा को चुना।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निष्पक्ष और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा। संगड़ाह क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने नशे के कारोबार, अवैध तस्करी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल-कॉलेज स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे और रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर अपराध नियंत्रण में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। यातायात नियमों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now