Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: ट्रैक्टर के नीचे कुचला गया युवक, नशे की हालत में हुआ संदिग्ध हादसा

Sirmour Crime News: सिरमौर जिले के सालवाला में क्रशर के पास ट्रैक्टर के नीचे आने से विकास ध्रुव नामक युवक की दर्दनाक मौत। नशे में ट्रैक्टर चलाते समय हुआ हादसा,
Updated By PNT
Published on: 18 फ़रवरी 2026
solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes Una News

Sirmour News: Sirmour News: सिरमौर जिले में एक बार फिर एक दु:खद हादसे ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। पांवटा साहिब  के सालवाला पंचायत के क्रशर इलाके में 18 साल के एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक की पहचान विकास ध्रुव पुत्र किरण कुमार रूप में हुई है। मृतक गांव डोबरी सालवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, विकास अपने एक साथी के साथ ट्रैक्टर पर सवार था। दोनों ही कथित तौर पर नशे की हालत में थे। ट्रैक्टर चलाते समय अचानक बेकाबू हो गया। इस दौरान विकास ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए उसके ऊपर से निकल गए। हादसे के बाद उसका साथी ट्रैक्टर को उसी हालत में घर ले गया।

सुबह जब लोगों ने युवक की हालत देखी तो वह पहले ही दम तोड़ चुका था। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत सिर्फ हादसे से हुई या इसमें कोई और बात भी जुड़ी है।

Nahan news todaySirmour Crime NewsSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news in hindisirmour news today

Join WhatsApp

Join Now