Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत, आरोपी चालक फरार

Himachal Accident Today: सिरमौर जिले के कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Updated By PNT
Published on: 19 फ़रवरी 2026
Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत, आरोपी चालक फरार

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरूवार दोपहर बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां बाइक पर सवार दंपति की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब त्रिलोकपुर से बाइक पर लिफ्ट लेकर कालाअंब की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान जगरू मांझी और लखपति देवी निवासी गोपालगंज, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार दंपत्ति त्रिलोकपुर से कालाअंब की ओर आ रहे थे। बीच रास्ते में उन्होंने एक बाइक से लिफ्ट ली।

जैसे ही बाइक रुचिरा पेपर मिल के समीप पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दंपत्ति की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक दंपति कालाअंब के खैरी में रह रहे थे, जो कालाअंब क्षेत्र के उद्योगों में मजदूरी करते थे।

दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Himachal News TodayNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now