Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Harley Davidson X440T Himachal Launch: हिमाचल में स्टाइल और पावर का नया दौर, जानें सोलन में लॉन्च हुई नई X440-T की कीमत और फीचर्स

Harley Davidson X440T Solan Launch: सोलन के प्रिमिया शोरूम में हार्ले-डेविडसन की नई X440-T का भव्य आगाज़। इस दमदार रेट्रो क्रूजर में है स्विचेबल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स। जानें सोलन में मिले खास ऑफर्स और इस बाइक की पूरी खासियत।
By PNT
Published on: 23 March 2026
Harley Davidson X440T Himachal Launch: हिमाचल में स्टाइल और पावर का नया दौर, जानें सोलन में लॉन्च हुई नई X440-T की कीमत और फीचर्स

Harley Davidson X440T Himachal Launch: सोलन की खूबसूरत वादियों में राइडिंग का जुनून अब एक नए स्तर पर पहुँच गया है। दुनिया के प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ब्रांड हार्ले-डेविडसन की नई X440-T का भव्य लॉन्च हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पहले ‘प्रीमिया’ शोरूम रनवे मोटो ड्रीमज़, सोलन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस खास अवसर पर बाइक प्रेमियों और राइडिंग के शौकीनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने इस नई रेट्रो क्रूजर बाइक को करीब से देखा, इसकी दमदार बनावट और शानदार ‘रोड प्रेज़ेंस’ को महसूस किया तथा प्रीमियम राइडिंग अनुभव की झलक पाई।

हार्ले-डेविडसन X440-T अपने आकर्षक रेट्रो क्रूजर लुक के साथ पहाड़ी सड़कों पर एक अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती है। इसमें दिया गया स्विचेबल रियर ABS राइड को और अधिक सुरक्षित बनाता है, जबकि स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल चुनौतीपूर्ण रास्तों पर बेहतर ग्रिप और नियंत्रण प्रदान करता है।

बाइक का क्लासिक और मजबूत फ्यूल टैंक डिज़ाइन इसे एक प्रभावशाली व्यक्तित्व देता है और इसकी इंजन परफॉर्मेंस राइडर्स को स्मूद तथा पावरफुल अनुभव का भरोसा दिलाती है। अपनी शानदार बनावट और उन्नत फीचर्स के कारण यह बाइक प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रही है।

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,79,500 निर्धारित की गई है, जो इसे प्रीमियम राइडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है। लॉन्च के मौके पर कंपनी की ओर से उसी दिन बुकिंग या खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव हार्ले-डेविडसन मर्चेंडाइज के साथ ₹6,000 तक का अतिरिक्त कैश बेनिफिट भी प्रदान किया गया, जिससे ग्राहकों का उत्साह और बढ़ गया।

प्रीमिया शोरूम का आधुनिक ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ डिज़ाइन, प्रीमियम कॉफी लाउंज की सुविधा और सोलन की प्राकृतिक सुंदरता ने इस लॉन्च को और भी यादगार बना दिया। इस आयोजन ने न केवल बाइक प्रेमियों को एक प्रीमियम मोटरसाइकिल से रूबरू कराया, बल्कि हिमाचल प्रदेश में राइडिंग संस्कृति को भी एक नई पहचान दी।

यदि आप पहाड़ी सड़कों पर स्टाइल, पावर और प्रीमियम राइडिंग का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो हार्ले-डेविडसन X440-T आपके लिए एक शानदार चुनाव हो सकता है। अब हिमाचल में राइड सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि एक अहसास बन चुकी है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक रनवे मोटो ड्रीमज़, प्रीमिया शोरूम, सोलन (हिमाचल प्रदेश) पर जा सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch IndiaSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now