Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur News: माजरा में अफीम के पौधे और 1 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ दबोचा 56 साल का शख्स

NDPS Act Case in Majra: सिरमौर पुलिस ने पुरुवाला कांशीपुर में दबिश देकर अफीम के 25 पौधों और 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Updated By PNT
Published on: 2 अप्रैल 2026
Sirmaur News: माजरा में अफीम के पौधे और 1 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ दबोचा 56 साल का शख्स

Sirmaur News: पांवटा साहिब : सिरमौर जिला के माजरा पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के पौधों और चूरापोस्त की खेप के साथ एक शख्स को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुरुवाला कांशीपुर में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान गुलशेर (56) निवासी गांव व डाकघर पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब की जमीन से अफीम के 25 पौधे बरामद किए गए। साथ ही उसके रिहायशी कमरे से 1.106 किलोग्राम भुक्की/चूरापोस्त भी कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Drug TraffickingHimachal Crime NewsHP PoliceNahan news todayND&PS Actsirmaur newsSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now