Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan Zila Parishad Ward Reservation 2026: सोलन जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी, जानें आपके वार्ड की नई स्थिति और पूरी लिस्ट

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिससे आगामी पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है।
Solan Zila Parishad Ward Reservation 2026: सोलन जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी, जानें आपके वार्ड की नई स्थिति और पूरी लिस्ट

Solan Zila Parishad Ward Reservation 2026: हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती चुनावों की सुगबुगाहट के बीच सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 और निर्वाचन नियमों के नियम 28 के तहत उठाए गए इस कदम ने अब जिले की चुनावी तस्वीर साफ कर दी है।

प्रशासन के इस फैसले से कई दिग्गजों की सीटों के समीकरण बदल गए हैं, क्योंकि 17 वार्डों वाले इस जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए सीटों का निर्धारण नए सिरे से किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले के दाड़ला, धर्मपुर, टकसाल, मन्धाला, रडयाली और दभोटा वार्डों को अनारक्षित रखा गया है, जहां किसी भी वर्ग के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू के दो युवा समाजसेवियों ने पुलिस थाना परवाणू के पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित

दूसरी ओर, महिलाओं के लिए सूरजपुर, डुमैहार, वाकना और बवासनी के साथ-साथ बगलैहड वार्ड को आरक्षित किया गया है। सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए धंगील और लग वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रखा गया है। आरक्षण की इस प्रक्रिया में महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है, जिसके चलते डांगरी, चेवा और दाड़वा वार्ड अब अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

वहीं, खेड़ा वार्ड की जिम्मेदारी अनुसूचित जनजाति की महिला के हिस्से आई है। डीसी सोलन द्वारा जारी इस अधिसूचना के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि भावी उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नए नियमों के हिसाब से चुनावी गोटियां फिट करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  परमजीत सिंह पम्मी 25 अक्टूबर को करेंगे अपना नामांकन, इस वजह से कांग्रेस को फिर दे सकतें है बड़ी मात
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Today Himachal Panchayat Election Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now