Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan District Panchayat Samiti Ward Reservation List: सोलन जिला की सभी पंचायत समिति वार्ड आरक्षण की जारी अधिसूचना यहां देखें..!

Himachal Panchayat Election: सोलन प्रशासन ने पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत समितियों के लिए वार्ड आरक्षण चार्ट जारी कर दिया है। इस फैसले से धर्मपुर, कंडाघाट और कुनिहार जैसे क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।
Published on: 6 April 2026
Solan District Panchayat Samiti Ward Reservation List: सोलन जिला की सभी पंचायत समिति वार्ड आरक्षण की जारी अधिसूचना यहां देखें..!

Solan District Panchayat Samiti Ward Reservation List: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आगामी स्थानीय चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है क्योंकि प्रशासन ने पंचायत समितियों के लिए बिसात बिछा दी है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के वार्डों के आरक्षण की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

यह फैसला हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 और निर्वाचन नियमों के नियम 28 के तहत लिया गया है, जो चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ी कड़ी है। इस नई अधिसूचना के बाद अब धर्मपुर, सोलन, पट्टा, कंडाघाट और कुनिहार जैसी प्रमुख पंचायत समितियों की तस्वीर साफ हो गई है।

सोलन: अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति सोलन के जाबल झमरोट, वार्ड नम्बर 01 महिला, जाडली, वार्ड नम्बर 02 अनारक्षित, शड़ियाणा, वार्ड नम्बर 03 महिला, देवठी, वार्ड नम्बर 04 महिला, बसाल, वार्ड नम्बर 05 महिला, सेरी, वार्ड नम्बर 06 अनारक्षित, सलोगड़ा, वार्ड नम्बर 07 अनुसूचित जाति, जौणाजी, वार्ड नम्बर 08 अनुसूचित जाति महिला, शमरोड़, वार्ड नम्बर 09 अनुसूचित जाति महिला, ओच्छघाट, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित, सन्होल, वार्ड नम्बर 11 महिला, सपरून, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, बड़ोग, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, चेवा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, बोहली, वार्ड नम्बर 15 अनुसूचित जाति महिला, भोजनगर, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचित जाति तथा डांगरी, वार्ड नम्बर 17 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है।

धर्मपुर: अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर के रौड़ी, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, गुल्हाड़ी, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 03 अनारक्षित, गड़खल सनावर, वार्ड नम्बर 4 महिला, कसौली गड़खल, वार्ड नम्बर 05 महिला, जाबली, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला, वार्ड नम्बर 8 महिला, बनासर, वार्ड नम्बर 9 अनुसूचित जाति, नरायणी, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कामली, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, जंगेशु, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति, गनोल, वार्ड नम्बर 15 महिला तथा कोट, वार्ड नम्बर 16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

कंडाघाट: अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कण्डाघाट के छावशा, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, तुन्दल, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति, बीशा, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति, बांजणी, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, चायल, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, धंगील, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, हिन्नर, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सिरीनगर, वार्ड नम्बर 9 महिला, देलगी, वार्ड नम्बर 10 महिला, कोट, वार्ड नम्बर 11 महिला, ममलीग, वार्ड नम्बर 12 महिला, सतड़ोल, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, सायरी, वार्ड नम्बर 14 अनारक्षित तथा कनैर, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

कुनिहार: अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कुनिहार के मांगल, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी, वार्ड नम्बर 2 महिला, पारनू, वार्ड नम्बर 3 अनारक्षित, मांगु, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, दानोघाट, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित, कोटली, वार्ड नम्बर 7 अनारक्षित, पलोग, वार्ड नम्बर 8 महिला, प्लानियां, वार्ड नम्बर 9 महिला, घनागू घाट, वार्ड नम्बर 10 महिला, देवरा, वार्ड नम्बर 11 महिला, कोठी, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति, डुमैहर, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, मान, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती, वार्ड नम्बर 15 महिला, शहरोल, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचति जाति, बखालग, वार्ड नम्बर 17 महिला, धुन्धन, वार्ड नम्बर 18 अनारक्षित, सनयाडी मोड़, वार्ड नम्बर 19 अनारक्षित, दसेरन, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित, बलेरा, वार्ड नम्बर 21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर, वार्ड नम्बर 22 महिला तथा मटेरनी, वार्ड नम्बर 23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

पट्टा: अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति पट्टा के बढलग, वार्ड नम्बर 1 अनुसूचित जाति महिला, दाड़वा, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति, जाडला, वार्ड नम्बर 3 महिला, जगजीत नगर, वार्ड नम्बर 4 अनारक्षित, बाड़ियां, वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति, कैंडोल, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, कालुझण्डा, वार्ड नम्बर 7 महिला, मन्धाला, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सूरजपुर, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित, भटोली कलां, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित, गुल्लरवाला, वार्ड नम्बर 11 अनुसूचित जनजाति महिला, सौड़ी, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति महिला, र्साइं, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, गोयला, वार्ड नम्बर 14 महिला तथा चण्डी, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

Himachal Panchayat ElectionHimachal politicsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now