Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ashok Mittal ED Raid: अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, राघव चड्ढा की जगह मिलते ही कड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

AAP MP Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त राज्यसभा डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के घर और संस्थानों सहित 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने दी दबिश; फेमा (FEMA) के तहत जालंधर और गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई जारी।
Ashok Mittal ED Raid: अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, राघव चड्ढा की जगह मिलते ही कड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

Ashok Mittal ED Raid: पंजाब की राजनीति और आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर उस समय खलबली मच गई, जब बुधवार (15 अप्रैल 2026) की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई जालंधर स्थित उनके निवास के साथ-साथ उनके व्यावसायिक संस्थानों पर भी की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली मुख्यालय की जांच इकाई इस समय जालंधर और गुरुग्राम के कुल 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अशोक मित्तल के बेटे के ठिकानों को भी इस जांच के दायरे में लिया गया है।

जांच टीम का मुख्य फोकस कथित तौर पर आय को गलत तरीके से एकत्रित करने और विदेशी मुद्रा प्रबंधन से जुड़े संदिग्ध लेन-देन पर है। जालंधर के नकोदर रोड स्थित प्रसिद्ध ‘लवली स्वीट्स’ के बाहर आयकर विभाग की गाड़ियों की मौजूदगी से इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि जब टीम पहुंची, तब सांसद मित्तल अपने घर पर ही मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  लगातार दूसरे दिन देश में करोना के आए 400 से ज्यादा केस

ED की यह रेड केवल आवास तक सीमित नहीं है। टीम ने जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के अलावा गुरुग्राम स्थित ‘Tetr College of Business’ और ‘मास्टर्स स्कूल ऑफ यूनियन बिजनेस’ में भी तलाशी ली है। ये सभी शिक्षण संस्थान एक ही व्यापारिक समूह से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसकी कड़ियां जांच एजेंसी जोड़ रही है।

यह घटनाक्रम राजनीतिक रूप से इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। नई जिम्मेदारी मिलने के कुछ ही समय बाद हुई इस कार्रवाई ने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें:  Meerut के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक दफ्तर का गजब कारनामा, अफसर ने रातों रात ‘घोटालेबाजों’ को दिया प्रमोशन

इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी की ओर से पहली तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता और सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन राज्यों में अपनी केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय कर देती है, जहां चुनाव होने वाले होते हैं। सिंह ने इसे अशोक मित्तल के खिलाफ एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today ED Raid India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now