Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फोरलेन प्रभावितों की लड़ाई लड़ूंगा :- निक्का

IMG 20210811 WA0017

बलजीत।
-हाईकोर्ट में फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर की करेंगे मदद ।
भाजपा के संगठनात्मक जिला महामंत्री‌ रणवीर सिंह निक्का फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के समर्थन में खड़े हो गए हैं। निक्का ने फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर को हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए कानूनी मदद देने का ऐलान किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि संघर्ष समिति के अनुसार कंडवाल से सिंयुनी तक बनने वाले फोरलेन की जद में नूरपुर इलाके के 40 ‌कस्बों के करीब 4000 लोग विस्थापित हो रहे हैं। ये लोग सरकार की ओर से तय होने वाले मुआवजे से नाखुश हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडु ने इंदौरा के सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा

प्रभावित लोगों का कहना है कि इस मुआवजे से वे नया परिसर तो क्या किसी लिंक रोड पर भूमि तक भी वे नहीं खरीद सकते। निक्का ने कहा कि वे फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। फोरलेन प्रभावितों को कानूनी मदद देने के लिए वह पूरी मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रभावितों की वह हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने में जो भी खर्च आएगा, उसे वह खुद वहन करेंगे ताकि फोरलेन प्रभावित वित्तीय बोझ की परवाह किए बिना अपना पक्ष हाईकोर्ट में रख सकें।

निक्का ने कहा कि फोरलेन परियोजना कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरी बार उजड़ रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में पौंग बांध विस्थापित भी हैं जो चार दशक पूर्व भी विस्थापित हुए थे। हम इनकी हरसंभव मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीकर ईंट से साढ़ू के सिर पर किया वार,घायल व्‍यक्ति की पीजीआई में मौत

Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now