Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवानू : कर्मचारी बीमा निगम का निरीक्षक 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

Published on: 12 August 2021
IMG 20210812 WA0014

अमित ठाकुर|परवाणू
हिमाचल स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) में ईएसआईसी शाखा कार्यालय परवाणू में तैनात निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को 4500/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ने पीसी अधिनियम की धारा 02/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।  निरीक्षक द्वारा परवाणू, हिमाचल प्रदेश में एक औद्योगिक इकाई के नियमित निरीक्षण के एवज में शिकायतकर्ता से 4500/- रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए अरेस्ट किया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक परवाणू के उद्यमी केतन पटेल की शिकायत पर विजिलेंस की 6 लोगों की टीम ने यह कार्रवाही की। जानकारी के अनुसार राजिंदर कुमार केतन पटेल से इंस्पेक्शन के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था तथा न देने के एवज में उसकी गलत रिपोर्ट बनाकर उसे परेशां करने की धमकी दे रहा था।

विजिलेंस पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अगुवाही में 6 लोगों की टीम ने सुनियोजित तरीके से इस गिरफ़्तारी को अंजाम दिया। मामले की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा की राजिंदर कुमार उद्यमी केतन पटेल से उनके एक उद्योग सतोल केमिकल यूनिट 2 प्लाट नंबर 42 सेक्टर 1 के निरिक्षण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। जिस पर यह रिश्वत के पैसे लेने के लिए उनके उद्योग सतोल केमिकल आया जहाँ हमारी टीम ने इसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now