Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व विधायक संजय रत्न ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर साधा निशान, बताया हताश व निराश सरकार

Published on: 15 August 2021
पूर्व विधायक संजय रत्न ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर साधा निशान, बताया हताश व निराश सरकार

कपिल शर्मा|ज्वालामुखी
प्रदेश के मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर के डेढ़ बर्ष कार्य करने के ब्यान को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व विधायक संजय रत्न ने हास्यास्पद बताते हुए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हताश व निराश सरकार की संज्ञा दी। उन्होंने कहा की सत्तारूढ़ सरकार बीते चार बर्ष में प्रदेश हित में राजनीतिक असफल हुई है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय रत्न का कहना की कांग्रेस पार्टी वर्तमान प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचारों को लेकर अपनी चार्जशीट को तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट में सत्तारूढ़ सरकार के काले कारनामों को उजागर करके प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा की सत्ता पाने के लिए सरकारी नौकरी के सब्जबाग दिखाकर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से छल करने वाली वर्तमान सरकार अपने बीत चुके चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार पैदा करने में असफल रही है। संजय रत्न ने वैश्विक महामारी कोरोना के कारण युवाओं की निजी नौकरियां खोने पर दुःख प्रकट करते हुए कहा की प्रभावित वर्ग के प्रति प्रदेश सरकार बीते दो वर्ष में किसी भी रोजगार नीति को नहीं बना पाई है।

दिनप्रतिदिन बढ़ती महंगाई व पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि पर उन्होंने कहा की देश के चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों निजीकरण की आड़ में देश की सम्पदा सौंपने का परिणाम देश की जनता भुगत रही है।मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस पार्टी के कुनबे में बिखराव के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से विधानसभा चुनावों भाजपा का मुकाबला करेगी।संजय रत्न ने कहा की अंतर्कलह से ग्रस्त भाजपा को अपने कुनबे को संभालने की आवश्यकता है।वही कांग्रेस पार्टी की एकता को भाजपा पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना राजनीतिक विश्वास प्रकट करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता संजय रत्न ने कहा की प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।

वहीँ ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में मची राजनीतिक उठक पठक पर क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न ने यह भाजपा का आंतरिक मामला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक दल बताते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ की हड्डी मानती है। संजय रत्नं ने कहा की भाजपा में घुटन महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now