Prajasatta Side Scroll Menu

परवाणू: कैंटर पलटने से एक की मौत दो घायल

IMG 20210817 WA0013

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू थाना के तहत परवाणू बाईपास पर कैंटर पलटने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है ! पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन ठाकुर (21 वर्ष ) पुत्र भगवंत सिहं निवासी नौणी डाकघर जमटा तहसील नाहन जिला सिरमौर के ब्यान पर सड़क दुर्घटना का मामला धारा 279,337,304ए आईपीसी के अंतर्गत दर्ज किया गया है !

नितिन ने अपने बयान में बताया वह सोमवार को संजोली से चंडीगढ़ के लिए निकला जिसके लिए उसने एक कैंटर न. एचपी 71 -7876 से लिफ्ट ली जो की उसका भाई धर्मेंद्र चला रहा था ! कैंटर में इसके भाई के साथ एक अन्य व्यक्ति मोहन प्रकाश भी मौजूद था ! जब कैंटर सोलन के नजदीक पहुंचा तो धर्मेंद्र ने कहा की उसे नींद आ रही है जिस पर मोहन प्रकाश ने कैंटर धर्मेद्र से ले लिया ! जब वह टीटीआर से थोड़ा आगे पहुंचे तो तेज रफ्तारी के कारण ट्रक पलट गया जिस से उसे कुछ चोटें आयीं और उसने 108 को संपर्क किया !

इसे भी पढ़ें:  सोलन : सभी आगुन्तकों के लिए लगाई नई बंदिशें, हिमाचल में प्रवेश के लिए दिखाना होगा उपयुक्त प्रमाण पत्र

घटनास्थल पर पहुँच कर 108 ने मोहन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया व् दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया ! डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की यह दुर्घटना लापरवाही की कारण हुई है मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है !

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now