Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डा. राजीव कुंडू को ज्वालामुखी प्रशासन ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

फ़ोटो: ज्वालामुखी एसडीएम मनोज ठाकुर डॉ राजीव कुंडू को सम्मानित करते हुए

ज्वालामुखी।
ज्वालामुखी क्षेत्र में समाजसेवा में अग्रणी भूमिका वर्षों से निभाते आ रहे। नवजीवन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. राजीव कुंडू को ज्वालामुखी उपमंडलाधिकारी
(नागरिक) मनोज ठाकुर द्वारा उनकी समाज में बेहतरीन उत्कृष्ट सेवाओं और कोविड संकट के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं व स्वच्छता अभियान में स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए उन्हे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं नगर परिषद ज्वालामुखी के प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने डा. राजीव कुडूं को सफाई के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डा. राजीव कुंडू ने बताया कि ज्वालामुखी प्रशासन से एसडीएम मनोज ठाकुर, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार व ज्वालामुखी के प्रबुद्ध लोगों के व आभारी है जिन्होने उन्हे इतना प्यार व सम्मान दिया उन्होने कहा कि वह भविष्य में भी ज्वालामुखी क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहेगें।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now