Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परिचारक के 1021 आवेदन रिजेक्ट, 7 दिन में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

परिचारक के 1021 आवेदन रिजेक्ट, 7 दिन में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

हमीरपुर|
पशु पालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों के लिए प्राप्त कुल आवेदनों में से अस्वीकृत किए गए आवेदन प्रपत्रों की सूची विभाग की वेबसाइट hpagrisnet.gov.in पर डाल दी गई है। हमीरपुर जिला के भी 1021 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं।
पशु पालन उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन आवेदकों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

इस अवधि के दौरान वे अपनी आपत्तियां उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222476 पर या कार्यालय के ई-मेल ddah-ham-hp@nic.in पर दर्ज करवा सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी 7 दिनों में अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करवाता है तो इस उसकी अनापत्ति यानि सहमति ही मानी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शातिरों ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, कर रहे पैसे की मांग
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now