Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा नेताओं के असभ्य व्यवहार पर अंकुश लगाएं मुख्यमंत्री: संजय रतन

भाजपा नेताओं के असभ्य व्यवहार पर अंकुश लगाएं मुख्यमंत्री: संजय रतन

ज्वालामुखी।
वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा जनसभा में सार्वजनिक रूप से स्वर्गीय सांसद रामस्वरूप को कांग्रेस का बाप कह कर संबोधित करना असभ्य और अनुचित है। कांग्रेस प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है ऐसे में जन नेता भाजपा सांसद स्व रामस्वरूप की मौत की जांच की मांग करना कहाँ गलत है जबकि स्वयं उनका परिवार भी मौत की जांच की मांग कर रहा है। यह बात प्रेस बयान में वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रतन ने कही उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में भी भाजपा नेता द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया गया ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह करते हैं कि अपने भाजपा मंत्रियों विधायकों की असभ्य भाषा और व्यवहार पर अंकुश लगाएं।

इसे भी पढ़ें:  Accident News: होली की छुट्टियों में ससुराल जा रहे दंपति के साथ हादसा, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न में संजय रतन ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर को सांसद का चुनाव जितवा कर अपना आशीर्वाद देकर के ही संसद में भेजा है ऐसे में प्रदेश की जनता के लिए कौनसी सौगात लेकर आए अनुराग ठाकुर प्रदेश में आए उनका अपना घर है उनका स्वागत होना चाहिए लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य कई योजनाएं अभी भी लटकी हुई है जिससे जनता अभी तक लाभान्वित नहीं हो पाई है ऐसे में जनता को मात्र भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है और कुछ नहीं।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा के जलाड़ी की रहने वाली महिला 8 जनवरी 2021 से है लापता।
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now