Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली में ट्रक चालक से 4.6 ग्राम हेरोईन तथा 4.2 ग्राम गांजा बरामद

Published on: 27 August 2021
चिट्टा Shimla Crime News

कसौली|
कसौली पुलिस थाना की टीम ने एक ट्रक चालक से 4.6 ग्राम हेरोईन तथा 4.2 ग्राम गांजा बरामद किया है| पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार संजय कुमार प्रभारी पुलिस थाना कसौली कर्मचारियों सहित गांव मशोबरा में दिन के समय यतायात चैकिंग कर रहे थे तो परवाणू की ओर से ट्रक न0 HP 64B 3752 आया, जिसे चैकिंग हेतू रोका गया । ट्रक के कागजात मांगने पर ट्रक चालक मौका पर गाड़ी के कोई भी कागजात पेश न कर सका ।

ट्रक चालक से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री कुलदीप कुमार निवासी गांव कसौल बैली डाकघर व तहसील कसौली जिला सोलन बताया। पुलिस को देखकर उक्त ट्रक चालक घबरा गया पुलिस को संदेह होने पर उसके ट्रक को जब चैक किया गया तो उसके अंदर से 4.6 ग्राम हेरोईन तथा 4.2 ग्राम गांजा बरामद हुआ । जिस संदर्भ में पुलिस थाना कसौली में अभियोग धारा 20, 21 ND & PS ACT में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now