Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़

Published on: 3 September 2021
पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़

कांगड़ा|
कांगड़ा जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक और सीपीएस को थप्पड़ जड़ने का एक वीडियो सामने आया है| इस दौरान एक शख्स ने जगजीवन पाल को पहले तो एक तरफ से थप्पड़ जड़ा फिर धक्का दिया| घटना का वीडियो सामने आने पर अब मामले ने तूल पकड़ा है| हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है| कांग्रेस का दावा है कि भाजपा वर्कर ने पूर्व विधायक से बदसलूकी की है|

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र का यह मामला है| सुलह की रड़ा पंचायत में पंचायत भवन का शिलान्यास हो रहा था| मौजूदा भाजपा विधायक और विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार शिलान्यास करने पहुंचे थे| बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान और बाकी सदस्यों को शिलान्यास की जानकारी नहीं थी और इसी बात पर पूर्व CPS परमार का विरोध करने जा रहे थे|

इससे पहले कि जगजीवन पाल शिलान्यास स्थल तक पहुंचते, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया था| इसी बीच जगजीवन पाल को एक शख्स ने पीछे से थप्पड़ जड़ दिया और धक्का भी दिया| बाद में जगजीवन पाल मौके पर ही ही धरने पर बैठ गए| वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है|

पूर्व विधायक ने कहा है कि भीड़ में गांव के लड़के जसवीर कुमार ने उनके सिर पर किसी चीज से चोट मारी है, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है| और जगजीवन पाल ने कहा कि जब तक न्याय नहीं होता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा|

पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि उनहोंने इस शिलान्यास का विरोध जताया, क्योंकि ना तो पंचायत के प्रधान को इसकी सूचना दी गई थी और न ही वार्ड पंचों को|पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष परमार अपनी मर्जी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now