Prajasatta Side Scroll Menu

किन्‍नौर के निगुलसरी में फ‍िर पहाड़ी दरकने से HRTC बस पर गिरा मलबा, छ: घायल

किन्‍नौर के निगुलसरी में फ‍िर पहाड़ी दरकने से HRTC बस पर गिरा मलबा, छह घायल

किन्नौर|
जिला किन्नौर के निगुलसरी में एक बार फ‍िर से पहाड़ दरका है। सोमवार को एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो की ताबो से रामपुर जा रही बस पर निगुलसरी में मलबा गिर गया। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। एनएच पांच पर यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ।

प्राप्त जानकारी मुताबिकं अचानक पहाड़ी से मलबा बस पर आ गिरा। गनीमत रही है कि यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबा गिरने से बस को भी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Kotkhai Gang Rape: हाईकोर्ट ने दी राहत, पर सवाल बरकरार- क्या उम्रकैद से बच पाएंगे पूर्व आईजी..?

बता दें कि बीते 11 अगस्‍त को किन्‍नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरकने से एचआरटीसी बस समेत पांच वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। हालांकि इस हादसे में 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। लेकिन 28 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now