Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जुब्बल के भरोट गांव में नाले में गिरने से 250 भेड़-बकरियों की मौत

जुब्बल के भरोट गांव में नाले में गिरने से 250 भेड़-बकरियों की मौत

शिमला|
शिमला जिले में जुब्बल तहसील के भरोट गांव में बीती रात करीब 250 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात भेड़-बकरियों में अचानक भगदड़ मच गई। सड़क तंग होने के कारण करीब 250 भेड़-बकरियां नाले में जा गिरीं। एक माह के भीतर इसी स्थान पर यह दूसरी घटना है। करीब एक माह पहले भी इसी स्थान पर 50 भेड़-बकरियां नाले में जा गिरी थीं। सड़क के किनारे जाली न लगे होने की वजह से यहां हादसे हो रहे हैं।  

पशुपालन विभाग की टीम डॉ. मोहिंद्र ठाकुर की मौजदूगी में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया है। भेड़ पालक को उचित मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भेड़ पालक सर्दियों में मैदानों की ओर जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। प्रशासन ने अभी तक सड़क किनारे पैरापिट नहीं लगवाए हैं जिस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल सेना और सरकार की ओर से पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिमला पहुंचा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now