Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP PET Recruitment 2026: हिमाचल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के 355 पदों पर भर्ती, काउंसलिंग 3 व 4 जून को

Himachal Government Jobs: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने नई प्रक्रिया लागू की है। अब अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए अपने ही जिले में उपस्थित होना होगा।
HP PET Recruitment 2026: हिमाचल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के 355 पदों पर भर्ती, काउंसलिंग 3 व 4 जून को

HP PET Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (Physical Education Teacher) की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम उठाए हैं। शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षकों के कुल 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने का निर्णय लिया है। इन पदों को भरने के लिए प्रदेश के सभी 12 जिलों में 3 और 4 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार विभाग ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। अब तक की व्यवस्था के अनुसार, अभ्यर्थियों को नियुक्ति पाने के लिए दो से तीन जिलों में खुद जाकर काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत, उम्मीदवार को केवल अपने गृह जिले में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। साथ ही, उन्हें एक निर्धारित प्रपत्र पर अन्य जिलों के लिए अपनी प्राथमिकता (Order of Preference) भरने की सुविधा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Railway Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन और ALP के 17,692 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

शैक्षणिक योग्यता का विवरण
स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीपीएड (D.P.Ed) डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, शारीरिक शिक्षा में स्नातक (Graduate) डिग्री, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए पात्र हैं। सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अंकों में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित बैच
काउंसलिंग के लिए विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के अनुसार बैच निर्धारित किए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2005 और एससी अनारक्षित श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2007 तक के बैच के उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इसी प्रकार, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 2006, सामान्य वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के लिए 31 दिसंबर 2021, एससी बीपीएल के लिए 31 दिसंबर 2008 तक का बैच तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MP TET Answer Key 2023: मध्य प्रदेश हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें चेक

अन्य आरक्षित श्रेणियों में ओबीसी अनारक्षित के लिए 31 दिसंबर 2007, ओबीसी बीपीएल के लिए 31 दिसंबर 2008, एसटी अनारक्षित के लिए 31 दिसंबर 2007 और एसटी बीपीएल श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2008 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

किस जिले में कितने पद भरे जाएंगे
राज्य भर में कुल 355 पदों का बंटवारा जिलों के अनुसार इस प्रकार है: कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 75 पद भरे जाएंगे। इसके बाद मंडी में 62, शिमला में 42, ऊना में 39, सिरमौर में 30, चंबा में 29 और कुल्लू में 24 पद भरे जाने हैं।

इसे भी पढ़ें:  Jail Warder Exam Answer Key: जेल वार्डर लिखित परीक्षा की Answer Key जारी,

इनके अलावा हमीरपुर में 18, सोलन में 14, बिलासपुर में 10, किन्नौर में 7 और लाहुल-स्पीति जिले में 5 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित जिला कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आयु गणना की तिथि: 1 जनवरी 2026 (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
आयु में छूट: आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PWD/WFF) के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।

अपनी आयु चेक करें 

Himachal Government JobsHimachal JobsHimachal NewsHimachal Pradesh Teacher RecruitmentHP PET Recruitment 2026

Join WhatsApp

Join Now