Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन में 5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला, FIR दर्ज

Solan Minor Girl Incident: सोलन शहर में पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
Solan News: सोलन में 5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला, मामला दर्ज

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में बुधवार शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ अपहरण और शारीरिक उत्पीड़न का प्रयास किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है। बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले विशेष समुदाय के बाहरी तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने चॉकलेट और मोबाइल फोन का लालच देकर बच्ची को बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों यहाँ किसी निजि ठेकेदार के पास काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  दो बेटियों की शादी में मदद के लिए आगे आई विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑगेनाईजेशन

बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है, बच्ची को पास ही स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया, और बच्ची के साथ गलत हरकत का प्रयास किया।  सूत्रों से मिली जानकरी अनुसार, कमरे में ले जाने के बाद जब बच्ची से  डरकर रोना शुरू किया, तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के पिता, जो नगर परिषद में स्वच्छता कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कसौली की समाज सेविका वंदना आनंद को एसडीम कसौली ने प्रशस्तिपत्र पत्र देकर किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोलन के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा, “हम इस मामले में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।”

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सपरून में फुटपाथ का निर्माण नहीं तो फोरलेन में दिया जाएगा धरना
Latest Solan NewsSolan minor girl molestationSolan News in HindiSolan News Update

Join WhatsApp

Join Now