Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चालक पर केस

Una Accident News: ऊना के बाथड़ी क्षेत्र में वर्धमान फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची ने लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes Una News

Una News: ऊना जिला के टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा वर्धमान फैक्ट्री के सामने हुआ था। बच्ची को गंभीर चोटें आने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मरली देवी निवासी बिहार, हाल निवासी बाथड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 9 सितंबर को वह अपनी छोटी बेटी के साथ बाथड़ी बाजार जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वर्धमान फैक्ट्री के सामने दोनों कच्ची सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर लूट मामले में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक गलत दिशा में आ रहा था। हादसे में बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Una News: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ट्रैवलर में अचानक लगी आग
BNS CaseHimachal PradeshRoad Accident NewsTahliwal Police Stationuna news

Join WhatsApp

Join Now