Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकारी विभाग की गाड़ी को लगा दिया स्कूटी का नम्बर

IMG 20201208 085046

बलजीत। इंदौरा
इन्दौरा मंडल में सरकारी विभाग की गाड़ी को स्कूटी का नम्बर लगा दिया है जबकि उक्त नम्बर की स्कूटी एक महिला जिसका नाम ज्योति देवी है उसके नाम पंजीकृत है।

ज्ञात रहे कि लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता की बोलेरो गाड़ी जिसका नम्बर HP 97 5444 है उक्त नम्बर को जब वाहन ऐप पर देखा गया तो यह नम्बर दोपहिया वाहन पर पंजीकृत पाया गया जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकारी गाड़ी पर गलत नम्बर सरकार लगाया गया है।
IMG 20201208 085115
हैरानी की बात यह है कि अगर उक्त वाहन से किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो केस किस पर बनेगा स्कूटी वाली महिला पर या लोक निर्माण विभाग पर ,जो इस जाली नम्बर वाली गाड़ी को चला रहा है ।जब इस विषय पर लोक निर्माण विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता अरुण वशिष्ट जी से फ़ोन पर बात की गई तो वह कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये ।

इसे भी पढ़ें:  Bir Billing Paragliding: अगले 2 महीने तक इस वजह से बीर-बिलिंग में नहीं हो पाएगी पैराग्लाइडिंग, प्रशासन ने अचानक जारी किया यह बड़ा आदेश

जब इस विषय पर एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम से दूरभाष के माद्यम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं इसे चैक करके आपको थोड़ी देर में बताता हूँ । परन्तु जब शाम को एसडीएम इंदौरा से फिर फ़ोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं कहीं व्यस्त हूँ और कल आपको इसकी पुरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जायेगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now