Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नगरोटा बगवां में हार्ड वेयर के स्टोर पर हुआ धमाका, फिर लगी आग, करोड़ों का नुकसान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

कांगड़ा।
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग नगरोटा बगवां बाजार के पास शुक्रवार देर रात एक हार्ड वेयर स्टोर में आग लगने से स्टोर में रखा करोड़ों रुपयों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक नगरोटा बगवां की व्यापारी दर्शन कुमार के हार्ड वेयर स्टोर में शुक्रवार मध्य रात्री करीब 2 बजे 25 मिनट पर अचानक एक धमाका हुआ। धमाके से दुकान एवं स्टोर का शटर उड़कर सीधे सड़क पर पहुंच गया। वहीं दुकान के अंदर रखे पेंट की डब्बों ने आग पकड़ ली, जिससे आग प्रवल हो गई।

आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड नगरोटा बगवां को सूचित किया। कड़ी मश्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद जब जांच की गई तो दुकान के अंदर रखा गया सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दर्शन कुमार के अनुसार करोड़ों रुपये को उन्हें नुकसान हुआ है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now