Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tata Aeris भारत में लॉन्च: 5.29 लाख शुरुआती कीमत और 11 अक्टूबर से डिलीवरी

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च कर दी है, जो Tigor की जगह लेगी। इस कार की डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यह मॉडल केवल निजी कार खरीदारों के लिए पेश किया गया है।
Published on: 26 सितम्बर 2026
Front view of new Tata Aeris compact sedan launched in Delhi at starting price of 5.29 lakh rupees

Tata Aeris launched in India: Tata Motors Passenger Vehicles ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris की आधिकारिक लॉन्चिंग का ऐलान किया है। कंपनी ने दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये तय की है। यह मॉडल भारतीय पोर्टफोलियो में कंपनी की मौजूदा कॉम्पैक्ट सेडान Tigor की जगह लेगा। कार खरीदारों के लिए बुकिंग के बाद 11 अक्टूबर 2026 से डिलीवरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि पर्सनल बायर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश की गई यह सेडान अपने बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम केबिन, सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और पेट्रोल और iCNG दोनों विकल्पों के साथ बाजार में एक नया और आधुनिक विकल्प पेश करती है। अपने शानदार कंफर्ट, बेहतरीन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और शानदार माइलेज के दम पर यह कार ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प पेश करती है।

3.4 लाख यूनिट वाले सेगमेंट पर निशाना और सिर्फ प्राइवेट खरीदारों के लिए विकल्प

Tata Motors Passenger Vehicles के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि भारत के लगभग 4 लाख यूनिट वाले कुल सेडान बाजार में अकेले कॉम्पैक्ट सेडान की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत है। यह पूरा सेगमेंट करीब 3.4 लाख यूनिट का है, जो कुल पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में 7 प्रतिशत का योगदान देता है। SUV श्रेणी की बढ़ती मांग के बावजूद बीते एक साल में इस सेगमेंट का वॉल्यूम 25 प्रतिशत बढ़ा है।

रणनीति के तहत Aeris को केवल निजी कार खरीदारों के लिए पेश किया गया है। कॉम्पैक्ट सेडान बाजार में 65 प्रतिशत मांग निजी खरीदारों की है, जबकि 35 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्लीट सेगमेंट की है। फ्लीट ऑपरेटरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी अपने मौजूदा मॉडल Xpres-T की बिक्री जारी रखेगी।

360-डिग्री कैमरा और डैशकैम से लैस, 6.29 लाख रुपये में CNG ऑप्शन

Tata Aeris में सुरक्षा और सुविधा के लिए कई तकनीकें शामिल की गई हैं। इसमें 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और इंटीग्रेटेड डैशकैम रिकॉर्डिंग सिस्टम दिया गया है। शैलेश चंद्र के अनुसार, इंटीग्रेटेड डैशकैम इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया फीचर है।

यह कार पेट्रोल के साथ CNG ईंधन विकल्प में भी उपलब्ध होगी। Aeris के CNG वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये रखी गई है। शैलेश चंद्र ने पुष्टि की कि कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में CNG की कुल हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि पूरी पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में CNG का योगदान करीब 25 प्रतिशत है।

इलेक्ट्रिक पावरट्रेन (EV) मॉडल में क्यों की जा रही है देरी?

Tata Aeris को तकनीकी रूप से भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन (EV) पर ढलने के लिए तैयार किया गया है, लेकिन कंपनी फिलहाल इसका EV वेरिएंट बाजार में नहीं उतारेगी। शैलेश चंद्र ने स्पष्ट किया कि टाटा मोटर्स 8 लाख से 15 लाख रुपये के EV बाजार के और मजबूत होने का इंतजार कर रही है। इस बजट दायरे में कंपनी के पास पहले से Tiago EV, Punch EV और Nexon EV जैसे विकल्प मौजूद हैं।

कंपनी का मानना है कि इस सेगमेंट में चौथा EV मॉडल उतारने से उसके अपने ही मौजूदा उत्पादों की बिक्री पर असर पड़ सकता है। SUV की ओर ग्राहकों के रुझान को स्वीकारते हुए कंपनी का कहना है कि सेडान सेगमेंट में SUV की तुलना में प्रतिस्पर्धा कम है। इससे मांग का सही स्तर मौजूद रहने तक Tata Aeris के पास बाजार में मजबूत पकड़ बनाने का सीधा अवसर रहेगा।Tata Aeris भारत में लॉन्च: 5.29 लाख शुरुआती कीमत और 11 अक्टूबर से डिलीवरी

Tata Aeris की सुरक्षा और मजबूत सेफ्टी डोम

टाटा मोटर्स की गाड़ियों की तरह ही सुरक्षा के मामले में ऑल न्यू एरिस को भी बेहद मजबूत बनाया गया है। यह कॉम्पैक्ट सेडान टाटा के सेफ्टी डोम पर बेस्ड है और इसमें अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा एरिस में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और सेगमेंट-फर्स्ट ब्लाइंड व्यू मॉनिटर व मल्टीव्यू डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (360-डिग्री कैमरा के साथ) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। टाटा एरिस iCNG वेरिएंट्स में लीक डिटेक्शन और थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।​

Tata Aeris का दमदार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

बता दें कि टाटा एरिस को पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी (AMT) दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ जोड़ा गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने सीएनजी सेगमेंट में भी ऑटोमैटिक का विकल्प देते हुए iCNG AMT तकनीक पेश की है, जिससे ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के बेहतरीन माइलेज और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का सुख मिलता है। ट्विन-सिलेंडर iCNG तकनीक के कारण बूट स्पेस से भी समझौता नहीं करना पड़ता।​

हाई-टेक केबिन और कंफर्ट के साथ ही मॉडर्न फीचर्स

टाटा एरिस के अंदर पैसेंजर्स के सफर को आरामदायक और तनावमुक्त बनाने के लिए कई अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें AeroLux वेंटिलेटेड लेदरेट सीटें, ओपनव्यू डैशबोर्ड और 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। टाटा एरिस में 4.75 इंच का डिजिटल आइलैंड क्लस्टर, सेगमेंट-फर्स्ट डुअल स्मार्टफोन डेक (वायरलेस चार्जिंग के साथ), वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा मिलती है।
कनेक्टिविटी के लिए टाटा एरिस में iRA कनेक्टेड टेक्नॉलजी दी गई है, जो 35 से ज्यादा फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और 65W टाइप-सी फास्ट चार्जर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और भी बेहतर बनांते हैं।

AUTO NEWSCar LaunchIndia AutomobileNew Car PriceTata AerisTata Motors

Join WhatsApp

Join Now