Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुशासन में हमीरपुर जिला को मिला पहला स्थान

फोटो कैप्शन : प्रदेश सचिवालय शिमला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कर-कमलों से प्रथम पुरस्कार प्राप्त करतीं उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक।

हमीरपुर।
-उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने शिमला में मुख्यमंत्री से प्राप्त की 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
विभिन्न मानकों में सराहनीय कार्य करने के लिए जिला हमीरपुर को डिस्ट्रिक गुड गवर्नेंस इंडेक्स-2020 यानि जिला सुशासन सूचकांक प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को प्रदेश सचिवालय शिमला में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में जिला को 50 लाख रुपये की राशि मिली है।

पिछले वर्ष हमीरपुर को तृतीय पुरस्कार मिला था, लेकिन इस बार प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 19 प्रमुख क्षेत्रों, 7 थीम और कुल 75 मानकों एवं संकेतकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिलावासियों के सक्रिय सहयोग एवं समर्पण से ही हमीरपुर जिला ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन टीम के रूप में कार्य करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी हमीरपुर जिला को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now