Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर : SHO ने ली 25 हजार की रिश्वत, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास…मौके से फरार

Screenshot 2021 12 21 19 18 54 33 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

हमीरपुर।
हिमाचल के नादौन रिश्वत के आरोप में थाना प्रभारी नीरज राणा को मौके पर पकड़ने पहुंची स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। टीम ने सड़क से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई आरोपी एसएचओ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने वो कार बरामद कर ली है, जिसमें थाना प्रभारी मौके से फरार हुआ था। वहीं, विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की शिकायत भी दर्ज करवा दी है। अंतिम समाचार तक थाना प्रभारी फरार है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक नादौन के थाना प्रभारी ने मवेशियों को पठानकोट ले जाने की अनुमति देने की एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी थी इसकी सूचना शिकायतकर्ता ने स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो को दी। टीम ने जाल बिछाकर थाना प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ भी लिया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now