Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज किसका चमकेगा सितारा? पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज द्वारा जारी दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।

मेष: क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:6
शुभ रंग:नारंगी
उपाय:चांदी का दान करें।

वृष: लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक:9
शुभ रंग:हरा
उपाय:काले रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन: आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक:5
शुभ रंग:काला
उपाय:आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Surya Grahan 2025: क्या भारत में नहीं दिखेगा 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण ? जानें कहां और कब होगा यह नजारा..

कर्क: आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:चितकबरा
उपाय:आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह: कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:सफेद
उपाय:सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या: रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक:5
शुभ रंग:सफेद
उपाय:किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें आज का राशिफल

तुला: सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहस कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी
उपाय:आज मिट्टी के भरे बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृश्चिक: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज आप परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:सफेद
उपाय:लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु: आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक:6
शुभ रंग:स्लेटी
उपाय:गाय को हरा चारा खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Nagula Panchami: इस बार नाग पंचमी पर बन रहे हैं शुभ योग, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

मकर: अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक:5
शुभ रंग:सफेद
उपाय:किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

कुंभ: बीते कुछ दिनों में जो धन आपने इन्वेस्ट किया था, उससे आज अच्छा-खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक:1
शुभ रंग:स्लेटी
उपाय:पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

मीन: आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक:9
शुभ रंग:हरा
उपाय:आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील गाड़ दें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Daily horoscope predictions Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India today horoscope Today Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now