Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक – कौन सी राशि वाले रहें सावधान, किसे मिलेगा धन-लाभ और सच्चा प्यार?

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज द्वारा जारी दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय

आज का पंचांग (27 नवंबर 2025)
तिथि : सप्तमी
नक्षत्र : धनिष्ठा
करण : गर
पक्ष : शुक्ल
योग : ध्रुव
वार : गुरुवार

आज का शुभ मुहूर्त :
06:58am – 08:16am
10:50am – 02:43pm

राहुकाल : 01:25pm – 02:43pm
अभिजीत मुहूर्त : 11:47am – 12:29pm
दिशाशूल : दक्षिण

मेष राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन
उपाय : तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

वृष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।

इसे भी पढ़ें:  Solar Eclipse 2026: आसमान में दिखेगा ‘आग का छल्ला’, जानिए कब और कहां दिखेगा ये अद्भुत नजारा

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज गुड़ का दान करें।

कर्क राशि
पुराने प्रोजेक्ट्स की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
उपाय : घर से बाहर निकलते समय माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

सिंह राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : केसरी
उपाय : आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

इसे भी पढ़ें:  महिलाएं 13 अक्टूबर को करें करवा चौथ का व्रत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान : पंडित डोगरा

तुला राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
उपाय : पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

वृश्चिक राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : काला
उपाय : गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

धनु राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं, किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  मोरपंख नकारात्मक ऊर्जा करें दूर...

मकर राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से हार्दिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : आज चांदी धारण करें।

कुंभ राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : घर से बाहर निकलते समय गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मीन राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला
उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India today horoscope Today Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now