Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल: जानिए मेष राशि से लेकर मीन का कैसा रहेगा 9 नवंबर का दिन

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025:
आज का पंचांग (9 नवंबर, 2025)
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: आद्रा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्ध
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:03AM-12:04PM
राहुकाल: 04:05PM-05:25PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:43AM-12:25PM
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Lucky Zodiac Sign: 16 मई से इन 5 राशियों पर बरसेगी सौभाग्य की बौछार, धन, तरक्की और खुशियों का बन रहा योग!

कर्क राशि
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष भी रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको लेक्चर दे सकता है। आज के दिन आप फिजूल खर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा
उपाय: कुल देवी-देवता की उपासना करें।

कन्या राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना धन वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत, जानिए मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाती रोक..?

तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Chandra Gochar: मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत..!

मकर राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

कुंभ राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।

मीन राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आपकी किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें, जितना आप निभा सको। प्रेम संबंधों में खट्टास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now