Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Budh Vakri 2025: 10 नवंबर से वक्री होंगे बुध, जानिए व्यवसाय, संचार और बुद्धि पर क्या होगा असर ..

Published on: 14 October 2025
Budh Vakri 2025: 10 नवंबर से वक्री होंगे बुध, जानिए व्यवसाय, संचार और बुद्धि पर क्या होगा असर ..

Budh Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। जब यह वक्री (रेट्रोग्रेड) होता है, तो विचारों में उलझन, यात्राओं में बाधाएं और निर्णयों में भ्रम पैदा हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 10 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि 12:31 बजे वक्री गति में प्रवेश करेगा।

ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव सभी राशियों पर मिश्रित प्रभाव डालेगा, खासकर छात्रों, पत्रकारों, व्यापारियों, शिक्षकों और तकनीकी क्षेत्र के लोगों पर। कुछ राशियों को पुराने मामलों में फायदा होगा, लेकिन गलतफहमियों से बचना जरूरी। आइए जानें हर राशि पर इसका असर और उपाय।

मेष राशि
पुराने संपर्कों से लाभ की उम्मीद है, अधर में लटके कामों को गति मिलेगी। यात्राओं में बदलाव या देरी हो सकती है, बातचीत से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बुधवार को हरे मूंग दान करें और सफर की प्लानिंग पहले से पक्की रखें।

वृषभ राशि
पुराने निवेश रंग ला सकते हैं, योजनाएं पटरी पर आएंगी। लेन-देन में सतर्कता बरतें, भरोसा करने से पहले जांचें। “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और तुलसी को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि
रुके प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे, खुद की समीक्षा के लिए अच्छा दौर। विचारों का बार-बार बदलना निर्णयों को टाल सकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और महत्वपूर्ण फैसलों में देरी न करें।

कर्क राशि
ध्यान से मन शांत होगा, पुराने परिवारिक झगड़े सुलझ सकते हैं। नींद की कमी या थकान परेशान कर सकती है। शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाएं और पर्याप्त आराम करें।

सिंह राशि
पुराने मित्रों या नेटवर्क से अचानक अवसर मिल सकते हैं। दोस्ती में गलतफहमियां दूरी पैदा कर सकती हैं। बुधवार को हरा कपड़ा पहनें और बातों में स्पष्टता बनाए रखें।

कन्या राशि:
पुराने प्रोजेक्ट्स से करियर बूस्ट मिलेगा, नई आइडियाज के लिए शुभ। बॉस या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र जपें।

तुला राशि:
विदेश से जुड़े रुके काम सक्रिय होंगे, पढ़ाई-रिसर्च में सफलता। यात्राओं में बाधा या कानूनी पेचीदगियां संभव। तुलसी के पास दीप जलाएं और दस्तावेज चेक करें।

वृश्चिक राशि
अचानक कमाई या टैक्स-बीमा से फायदा। रिश्तों में अविश्वास या अहंकार से झड़प हो सकती है। बुधवार को गाय को हरा चारा दें और बातचीत पारदर्शी रखें।

धनु राशि: 
पुरानी पार्टनरशिप दोबारा मजबूत होगी, टीमवर्क सुधरेगा। शादी में अनबन संभव, कटु वाणी से बचें। बुधवार को हरे फल दान करें और विवाद न बढ़ने दें।

मकर राशि:
रोजमर्रा की चीजें पटरी पर आएंगी, पुरानी भूलें सुधारने का मौका। सहकर्मियों से तनाव या सेहत की परेशानी हो सकती है। मिट्टी के कुल्हड़ में जल भर तुलसी को चढ़ाएं।

कुंभ राशि:
कला या क्रिएटिव फील्ड में नई ऊर्जा मिलेगी, संतान से अच्छी खबर। लव लाइफ में कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है। बुध मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करें।

मीन राशि
घर-प्रॉपर्टी से जुड़े अटके काम आगे बढ़ेंगे, पारिवारिक बंधन मजबूत। मतभेद उभर सकते हैं। बुधवार को गौशाला में हरा चारा दान करें और घर में खुली बातचीत करें।

डिस्क्लेमर: यह ज्योतिषीय भविष्यवाणियां सामान्य हैं और व्यक्तिगत कुंडली पर निर्भर करती हैं। किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now