Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीवन में सफलता पाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय, दूर होंगी सभी आर्थिक परेशानियां

Astrology Tips For Career Success: क्या आप कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में असफलता और परेशानियों से जूझ रहे हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर आपना कर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
Jyotish Upay For Success in Hindi: जीवन में सफलता पाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय, दूर होंगी सभी आर्थिक परेशानियां

Jyotish Upay For Success in Hindi: जीवन में आने वाली रुकावटें और असफलता अक्सर मानसिक तनाव का कारण बनती हैं। लोग कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम न मिलने से परेशान रहते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार हमारे दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतें और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। यदि आप भी ऐसी ही समस्याओं से घिरे हैं, तो शास्त्र सम्मत कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने भाग्य को अनुकूल बना सकते हैं।

सुबह हथेलियों के दर्शन का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना अत्यंत आवश्यक है। सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को आपस में जोड़कर उनके दर्शन करना शुभ माना गया है। हथेलियों को आपस में रगड़कर चेहरे पर फेरने से दिन की शुरुआत सुखद होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति की हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है। इस नियम का नियमित पालन करने से भाग्य में सुधार की संभावनाएं बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sawan Shiv Puja: भक्त भूल से भी शिवलिंग को अर्पित न करें ये चीजें...

नमक के पानी से दूर करें नकारात्मक ऊर्जा
घर में कलह और अशांति का सीधा प्रभाव व्यक्ति के करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यदि आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो यह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। इसे दूर करने के लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक मिलाना चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होता है।

शनि दोष से मुक्ति के उपाय
कई बार जीवन में बार-बार मिल रही असफलता का कारण शनि दोष हो सकता है। इससे बचने के लिए शनि देव की आराधना करना लाभकारी होता है। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना विशेष फलदायी माना गया है। साथ ही, कार्यस्थल पर शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाने से काम में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसके अलावा, अपने कार्यक्षेत्र में वृद्धि यंत्र की स्थापना करना भी करियर और कारोबार में उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  30 अप्रैल को सूर्य-बुध की युति से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

चींटियों और मछलियों को खिलाएं भोजन
ज्योतिष शास्त्र में जीवों की सेवा करने का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप जीवन की जटिलताओं से परेशान हैं, तो चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इन जीवों को भोजन कराने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Astrology Tips for Career Growth Jyotish Upay For Success Positive Energy Tips Spiritual Growth Tips Vastu shastra Tips

ज्योतिष पवन शूलिनी

पंडित पवन शूलिनी, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र में स्थित काथला गांव के आदि शक्ति मां मनसा देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी और प्रख्यात आध्यात्मिक विद्वान हैं। सनातन धर्म की गहरी समझ और ज्योतिषीय ज्ञान के साथ, पंडित जी भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनकी सटीक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां और पूजा-विधियों की सूक्ष्म व्याख्या उन्हें देश भर में सम्मानित बनाती है। ज्योतिष और देवपरम्परा से जुड़कर पिछले 25 वर्षों से लोगों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। यदि आपको भी अधिक जानकारी या विशेष मार्गदर्शन चाहिए, तो कृपया इस नंबर +91-9805928576 पर संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now