Prajasatta Side Scroll Menu

Rashifal: आज का पंचांग और राशिफल: 12 दिसंबर 2025 — जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal;
आज का पंचांग (12 दिसंबर 2025)
तिथि: अष्टमी (कृष्ण पक्ष)
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: प्रीती
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:10 am – 10:58 am
राहुकाल:
10:58 am – 12:14 pm
अभिजीत मुहूर्त:
11:53 am – 12:34 pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। किस्मत का साथ मिल जाएगा। पिछले कुछ समय से अपने दायरे के कुछ खास लोगों के साथ आपकी बातचीत अच्छी चली। आज करियर से संबंधित काम बनेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी बात को लेकर मन में टेंशन रहेगी। कुछ नया काम करने का विचार बनेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में लाभ का योग है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। अपने काम को संभालने का समय है। सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का फैसला सोच-समझकर करें। क्रोध से बचना होगा। खान-पान का ख्याल रखें। व्यापार से जुड़े काम पूरे होंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: त्रिग्रह योग से मेष,तुला और मीन राशि को आज तीन गुना लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल..!

कर्क राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उसे पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा। परिवार से जुड़े कार्य बनेंगे। धन की प्राप्ति होगी। करियर को आगे बढ़ाने की चिंता रहेगी। किसी बहस में उलझने से बचें। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़ें। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल विस्तारपूर्वक..!

तुला राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।

मकर राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घरवालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है। आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सफलतादायक रहेगा दिन। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों का आज का दिन..!

कुंभ राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर बड़ों का प्यार बना रहेगा। बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज किसी नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। किसी भी कार्रवाई में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

मीन राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों के बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सफलता पाने के लिए प्लानिंग करेंगे। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुखद बदलाव आ सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Daily horoscope predictions Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Today's horoscope

Join WhatsApp

Join Now