साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Surya Grahan 2025: जानिए क्यों खतरनाक कहा जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण..!

Surya Grahan 2025: जानिए क्यों खतरनाक कहा जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Surya Grahan 2025: नए साल 2025 के आगमन के साथ ही कैलेंडर पूरी तरह बदल जाता है। इसके साथ ही तमाम लोगों को नए साल के त्योहारों के दिवस को जानने की उत्सुकता रहती है तो साथ ही ग्रहण लगने वाले दिनों को जानने की भी दिलचस्पी बनी रहती है।  बता दें कि ग्रहण हर साल घटने वाली महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक होता है। इसके साथ कई मान्यताएँ भी जुडी होती है।

उल्लेखनीय है कि साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इसमें से 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे और 2 चंद्र ग्रहण होंगे।  सूर्य ग्रहण हमेशा से वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से चर्चा का विषय रहा है।  2025 में होने वाले पहले सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे खतरनाक मान रहे हैं जबकि वैज्ञानिक इस पर अलग राय रखते हैं।

आपको बता दें कि नए साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण हिंदू नव वर्ष से एक दिन पहले लगेगा. साल 2025 में हिंदू नव वर्ष की शुरूआत 30 मार्च 2025 से होगी. हिंदू नव वर्ष का पहला महीना चैत्र महीना होता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में सूर्य ग्रहण कब- कब लगेगा।

इसे भी पढ़ें:  IRCTC Scam: बिहार चुनाव के बीच लालू परिवार को बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस

2025 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण | Surya Grahan 2025 Date

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा।  यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा.

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा। साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को लग सकता है। यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) 21 सितंबर को रात 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा और तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है)

इसे भी पढ़ें:  Ganesh Chaturthi Puja Vidhi: जानिए! गणेश चतुर्थी किस पूजा विधि से मिलेगा लाभ

Join WhatsApp

Join Now