Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Today Horoscope: जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, साथ ही जानें अपना लकी नंबर और रंग

Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और भाग्य का कितना मिलेगा साथ..!

Today Horoscope:आज का पंचांग (09 दिसंबर 2025)
तिथि : पंचमी
नक्षत्र : अश्लेषा
करण : तैतिल
पक्ष : कृष्ण
योग : आनंद
वार : मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त :
09:40am – 01:29pm
राहुकाल : 02:45pm – 04:02pm
अभिजीत मुहूर्त : 11:52am – 12:33pm
दिशाशूल : उत्तर

मेष राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।

वृष राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : चॉकलेटी
उपाय : भिखारी को भोजन कराएं।

मिथुन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी को बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़े की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : भूरा
उपाय : मंदिर में जाकर दुर्गा पूजा करें।

इसे भी पढ़ें:  शत्रु सूर्य के नक्षत्र में आ रहे शुक्र!  कन्या, मकर और मीन राशि के वैवाहिक जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर भी न करें ये गलती

कर्क राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती भाग में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन
उपाय : बेसन से बनी हुई चीजें कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Guru Gochar 2025: 14 जून को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियां के लिए आएंगी खुशियां, मोटा पैसा कमाने को हो जाएं तैयार..!

कन्या राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं, किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीमी सफेद
उपाय : दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की आशंका है। यात्राओं से थकान हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मेहरून
उपाय : आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन , जानिए सभी राशियों का राशिफल

मकर राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च से बचें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : भूरा
उपाय : आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

कुम्भ राशि
खान-पान पर संयम बरतें। सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

मीन राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई चीज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका मूड फ्री और रोमांटिक रह सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

Aaj Ka RashifalAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news Indiatoday horoscopeToday Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now