Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

2026 BMW R 1300 GS भारत में जल्द नए रंग में दिखेगी यह एडवेंचर बाइक

2026 BMW R 1300 GS भारत में जल्द नए रंग में दिखेगी यह एडवेंचर बाइक

2026 BMW R 1300 GS: बाइकिंग के शौकीन लोगों के लिए एडवेंचर मोटरसाइकिल्स परफेक्ट साथी होटी है। इन बाइक्स की खासियत यह है कि वे सड़क पर तो कमाल दिखाती ही हैं, साथ ही ऑफ-रोड ट्रैक्स पर भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। हाल के वर्षों में, एडवेंचर मोटरसाइकिल्स की लोकप्रियता बढ़ी है लोगों में इसके प्रति जमकर केद्ज देखने को मिला है। आज हम एक ऐसी ही एडवेंचर मोटरसाइकिल्स की बात करने वाले हैं।

दरअसल BMW Motorrad ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल R 1300 GS का 2026 मॉडल पेश किया है। इस नए मॉडल को पेंट स्कीम के साथ अपग्रेड किया गया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने इस बाइक को पहली बार जून 2024 में भारतीय बाजार में 20.95 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह बाइक CBU (Completely Built Unit) के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

2026 BMW R 1300 GS क्या बदला है नए मॉडल में?

आपको बता दें कि 2026 BMW R 1300 GS में पुराने मॉडल जैसा ही डिजाइन देखने को मिलता है, लेकिन अब यह नई Racing Red पेंट स्कीम में आती है, जिसने पहले वाले Light White वेरिएंट की जगह ले ली है। इसके अलावा BMW ने नया ऑप्शन 719 Imperial Blue Metallic वर्जन भी पेश किया है, जो पहले के Aurelius Green वेरिएंट की जगह लेगा। इसके साथ-साथ Style Triple Black और Style GS Trophy Racing Blue Metallic कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़ें:  HYUNDAI Verna Prices Reduce: हुंडई मोटर्स इंडिया की इस गाड़ी पर मिल रहा एक दमदार डिस्काउंट..!

2026 BMW R 1300 GS का इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक एक्पर्ट की जानकारी के मुतबिक इस मोटरसाइकिल में 1,300cc का हॉरिजॉन्टली अपोज्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसमें 13.3:1 का कंप्रेशन रेशियो है। यह इंजन 145hp की पावर 7,750rpm पर और 149Nm का टॉर्क 6,500rpm पर जनरेट करता है। R 1300 का फ्यूल टैंक 19 लीटर का है और फुल टैंक के साथ इसका वजन 237 किलोग्राम होता है।

इसे भी पढ़ें:  Yamaha XSR 155: स्टाइलिश डिजाइन, दमदार इंजन और शानदार माइलेज वाली बाइक कीमत और फीचर्स जानें!

2026 BMW R 1300 GS भारत में जल्द नए रंग में दिखेगी यह एडवेंचर बाइक  MW Motorrad ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल R 1300 GS का 2026 मॉडल पेश किया है। इस नए मॉडल को पेंट स्कीम के साथ अपग्रेड किया गया है।

2026 BMW R 1300 GS की टेक्नोलॉजी और फीचर्स की जानकारी 

इस बाइक में अपडेटेड बॉडीवर्क के नीचे एक स्टील फ्रेम है जो डाई-कास्ट एल्युमीनियम सबफ्रेम से जुड़ा है। शॉक एब्जॉर्प्शन को मैनेज करने के लिए, BMW ने अपने पेटेंटेड Telelever फ्रंट सस्पेंशन और Paralever रियर सस्पेंशन को इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा, BMW ने बाइक को एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज से भी लैस किया है, जिसमें विभिन्न राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल ABS, रडार-असिस्टेड क्रूज कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल है।

2026 BMW R 1300 GS के कौन-कौन हैं इसके कॉम्पिटिटर्स?

अगर हम BMW R 1300 GS की बात करे तो यह एडवेंचर मोटरसाइकिल्स अपने सेगमेंट में टॉप पर है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर मोटरसाइकिलों में से एक मानी जाती है। इस बाइक का मुकाबला Triumph Tiger 1200, Harley Davidson Pan America, Honda Africa Twin, Ducati Multistrada V4 जैसी अन्य बाइकों से है।

भारत में, एडवेंचर बाइकिंग की बढ़ती लोकप्रियता

बता दें कि भारत में, एडवेंचर बाइकिंग की बढ़ती लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। चाहे वह हिमालय की ऊंची चोटियां हों या राजस्थान के रेगिस्तानी रास्ते, एडवेंचर मोटरसाइकिल्स बाइकर्स को नई कहानियां गढ़ने का मौका देती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की ये नई बाइक, भारत में बिक्री के लिए 1 अगस्त से होगी उपलब्ध

हालांकि, एडवेंचर बाइकिंग की चुनौतियां भी हैं। ऑफ-रोड ट्रैक्स पर राइड करना आसान नहीं है, और इसे मास्टर करने के लिए अभ्यास और सही गियर की जरूरत होती है। लेकिन एक बार जब आप इसे सीख जाते हैं, तो यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको जीवनभर याद रहता है।

Aaj Ki Khabren Auto News Automobile Automobile News India best car under budget bike price India car review India electric vehicle India new car launch India

Join WhatsApp

Join Now