Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: बसों में छुपाकर लाया जा रहा था ज़हर! , बिलासपुर में 22 साल की लड़की से पकड़ा 58 ग्राम ‘चिट्टा’

Bilaspur Chitta Smuggling News: बिलासपुर जिले में पुलिस ने फोरलेन पर चेकिंग के दौरान एक युवती को 58 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
Bilaspur News: बसों में छुपाकर लाया जा रहा था ज़हर! , बिलासपुर में 22 साल की लड़की से पकड़ा 58 ग्राम 'चिट्टा'

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने फोरलेन पर कार्रवाई करते हुए एक युवती को 58 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड पर नियमित यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक बस को जांच के उद्देश्य से रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी लेने पर पुलिस को स्नेहलता (22), निवासी अमृतसर, पंजाब के कब्जे से लगभग 58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया और युवती के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब चिट्टे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस की जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह नशीला पदार्थ युवती तक कहां से पहुंचा था और आगे इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पिंजौर में बिलासपुर के 32 साल के युवक की बोरी में बंधी मिली लाश

उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई से एक दिन पहले यानी रविवार को भी बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त की थी। पुलिस ने एक ही दिन में करीब 232 ग्राम चिट्टा बरामद की थी। इन दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इन मामलों में भी नशे के मुख्य स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur Bus Accident: बिलासपुर में भल्लू पुल के पास भीषण हादसे में 16 की मौत, क्षेत्र में मातम

रविवार को की गई पहली कार्रवाई में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड मल्यावर के पास यातायात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बस में सवार रूबल (30), निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से लगभग 122 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई भी रविवार, 2 अगस्त को बलोह फोरलेन लिंक रोड मंडीघाट के पास अमल में लाई गई। डिटेक्शन टीम ने यातायात जांच के दौरान एक बस में सवार नीरज कुमार (30) निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी और विकास (27) निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी को रोका। दोनों की तलाशी लेने पर 110 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में मुकदमा दर्ज किया। इस प्रकार पुलिस ने एक ही दिन में कुल 232 ग्राम चिट्टा जब्त किया।

पुलिस जांच में एक अन्य मुख्य आरोपी प्रतीक चौहान के बारे में भी अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि प्रतीक चौहान पुत्र मनमोहन सिंह, निवासी मर्सिंघी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (29) के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  मिसाल! आदर्श शर्मा ने पास की तीन सरकारी नौकरियों की परीक्षा

इस सप्लाई नेटवर्क की कड़ी 1 अगस्त को दर्ज एक मामले से भी जुड़ी है। थाना घुमारवीं में पुलिस ने रामू पुत्र महगू, निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (21) को 8.72 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को पता चला कि यह खेप आगे प्रतीक चौहान को दी जानी थी, जो स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई केवल बरामदगी या गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस नशे के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

Bilaspur PoliceChitta Recovery HimachalGhumarwin NewsHimachal Drug BustPunjab Drug Smuggler Arrested

Join WhatsApp

Join Now