Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

MG October Sales: कुल बिक्री में 9% की गिरावट, हेक्टर-एस्टर-ग्लोस्टर बुरी तरह फ्लॉप, विंडसर EV ने अकेले 70% से ज्यादा बिक्री ठोकी

MG October Sales: कुल बिक्री में 9% की गिरावट, हेक्टर-एस्टर-ग्लोस्टर बुरी तरह फ्लॉप, विंडसर EV ने अकेले 70% से ज्यादा बिक्री ठोकी

MG October Sales: SW MG मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2025 के लिए अपनी मासिक बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है, और इस बार के आंकड़ों में काफी ज्यादा गिरावट बड़ी मात्रा में देखने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है की कंपनी की टोटल मिलाकर 6,397 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मामले में पूरे 9% कम देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ सितंबर 2025 के मुकाबले में MG की सेल पूरी 5% कम देखने को मिल रही है। इन सब के बाद भी न्यू विंडसर ईवी ने MG की रिपोर्ट को अच्छे से मैनेज करके रखा हुआ है।

अक्टूबर 2025 में MG सेल्स का ब्रेकअप
MG विंडसर कंपनी की सबसे नई सुपरहिट गाड़ी में से एक है। इसकी बिक्री यूनिट 4,445 देखने को मिली है। इसकी बिक्री में कुल मिलाकर +43% की उछाल देखने को मिली है। विंडसर ईवी आज की तारीख में न केवल MG कंपनी की बेस्ट बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है, बल्कि यह एकमात्र मॉडल 1 लाख EV मालिकों का बड़ा टारगेट पूरा करने में भी कंपनी की सहायता कर रहा है।

तेजी से बढ़ती हुई ईवी डिमांड के बीच में विंडसर ईवी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर के महीने में विंडसर इंस्पायर एडिशन भी मार्केट में लॉन्च किया था, जो 1 साल के टारगेट में 40,000 सेल पूरे होने का एक बड़ा सेलिब्रेशन था।

MG कॉमेट ईवी
MG कॉमेट ईवी की बिक्री हमें 1007 यूनिट्स ही देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ इसकी YoY सेल 13% कम देखने को मिली और मासिक आधार पर 16% कम देखने को मिली। कंपनी की छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी Comet की सेल पिछले कुछ महीनो से काफी कम देखने को मिल रही है।

MG ZS EV का बिक्री स्टेटस
MG ZS EV का बिक्री स्टेटस काफी ज्यादा मैनेज लग रहा है। इस मॉडल ने 609 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। सितंबर महीने के 250 यूनिट्स के आंकड़े से सीधे 609 यूनिट्स पर पहुंचना है इस गाड़ी के लिए अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है। ऐसा सोचा जा रहा है की कम स्टॉक और फेस्टिवल कें महीने में डिलीवरी पुश होने की वजह से यह उछाल देखने को मिला है।

हेक्टर / हेक्टर प्लस का बिक्री स्टेटस डाउन
हेक्टर / हेक्टर प्लस की बिक्री में काफी जोरदार गिरावट हमें देखने को मिल रही है। इसकी सेल 225 यूनिट्स तक पहुंच चुकी है। यानी की सालाना आधार पर 82% की गिरावट और मासिक आधार पर 45% की गिरावट हमें देखने को मिल रही है। MG हेक्टर किसी जमाने में कंपनी की बेस्ट सेलर कर हुआ करती थी, लेकिन अब इसकी डिमांड तेजी से गिरती हुई नजर आ रही है।

MG एस्टर की स्थिति भी खराब है
MG एस्टर का बिक्री स्टेटस भी काफी ज्यादा खराब देखने को मिल रहा है, और इसकी बिक्री 102 यूनिट्स तक पहुंच गई। यहां पर सालाना 87% की गिरावट देखने को मिल रही है।

MG ग्लोस्टर का स्टेटस भी खराब
MG ग्लोस्टर का बिक्री स्टेटस भी काफी ज्यादा खराब देखने को मिल रहा है। इस गाड़ी की केवल 9 यूनिट्स की सेल हुई।

MG सायबस्टर और M9
MG सायबस्टर और M9 की डिमांड सीमित देखने को मिल रही है, और इसका आज भी एक अलग फैन बेस देखने को मिल रहा है।

Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch India

Join WhatsApp

Join Now