साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा: इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में लगी आग , दो मजदूर लापता

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा।
चबा जिले की हटली पंचायत के इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। आगजनी में फैक्ट्री पूरी जलकर राख हो चुकी है।

घटना के समय फैक्ट्री में 5 मजदूर मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा 3 मजदूरों की जान बचा ली गई जबकि दो लापता हैं। लापता दो मजदूरों की पहचान विवेकानंद महत्व पुत्र विश्वनंद महत्व बिहार और सूरज कुमार निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम भटियात सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Join WhatsApp

Join Now